24.4 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में तिरंगा यात्रा आज, कई प्रमुख मार्गों पर बदला ट्रैफिक रूट; दोपहर 1 बजे तक रहें सतर्क

रायपुर में आज 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होंगे।

यात्रा को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दोपहर 1 बजे तक इन रास्तों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रह सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर आगमन, राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत

admin

मोदी के 25 साल पूरे, छत्तीसगढ़ में BJP की बड़ी शक्ति प्रदर्शन यात्रा!

admin

एक क्लिक पड़ा भारी! विधायक का मोबाइल हैक, WhatsApp से शुरू हुई 76 हजार रुपए की ठगी

admin

Leave a Comment