24 C
Raipur
September 11, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा तालाब में डूबा युवक, SDRF ने रातभर तलाशी के बाद सुबह निकाली लाश

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया। तालाब में विसर्जन के लिए उतरे युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब युवक प्रतिमा को लेकर तालाब के अंदर गहराई तक चला गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गहराई में समा गया।

मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग तुरंत SDRF को बुलाए। SDRF की टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया और कई घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह युवक का शव बाहर निकाला।

राजस्थान का रहने वाला था मृतक, रायपुर में होटल में करता था काम

पुलिस जांच में मृतक की पहचान राजस्थान निवासी युवक के रूप में हुई है। वह रायपुर में पिछले कुछ समय से होटल में काम करता था। परिवार को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तालाब किनारे मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद तालाब किनारे चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोग लगातार युवक को पुकारते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक गहराई में चला गया था और उसे तैरना नहीं आता था। लोग कहते रहे कि प्रशासन को विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त गोताखोर और बैरिकेडिंग का इंतजाम करना चाहिए था।

प्रशासन का बयान और सुरक्षा सवाल

हादसे के बाद प्रशासन ने दावा किया है कि विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। तालाबों में अलग से टीम तैनात की जाएगी और भीड़ को सीमित करने के लिए बैरिकेड लगाए जाएंगे। हालांकि लोगों का कहना है कि यदि पहले से सतर्कता बरती जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

Related posts

रथ खींचकर मांगा प्रदेश के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद: रथयात्रा महोत्सव में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत, सीएम साय ने निभाई छेरापहरा की परंपरा

admin

ट्रांसफार्मर दुरुस्ती के दौरान लाइनमैन की दर्दनाक मौत: सुरक्षा लापरवाही से गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

admin

छत्तीसगढ़ की सेहत को मिला नया सहारा: कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल से हुआ ऐतिहासिक करार

admin

Leave a Comment