September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में बड़ा पुलिस ऑपरेशन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने 10 और 11 अगस्त को विशेष जांच अभियान चलाया। नॉर्थ जोन पुलिस ने करीब 300 निगरानी बदमाशों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की, जिसमें 130 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 100 लोगों पर केस दर्ज किए गए, जबकि हथियार लेकर घूम रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 8 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस ने लंबे समय से फरार 6 स्थायी वारंटियों समेत कुल 19 वारंट भी तामील किए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

रायगढ़ के थ्री-स्टार होटल में स्पा की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

admin

सिमगा में पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन संपन्न: छात्रों को करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल

admin

छत्तीसगढ़ बनेगा ग्रीन एनर्जी हब: 3,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगा जैव ईंधन उत्पादन, नई औद्योगिक नीति से खुलेगा रोजगार का रास्ता

admin

Leave a Comment