September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की तस्वीर रखकर तांत्रिक क्रिया, पीड़ित परिवार को डराने की साजिश का खुलासा

बिलासपुर में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की तस्वीर का इस्तेमाल कर श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया कराए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों का मकसद चीफ जस्टिस को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि चाकूबाजी केस के पीड़ित परिवार को डराकर उन पर दबाव बनाना था। आरोपियों ने जेल में बंद अपने साथी की जमानत में खर्च हुए 1 लाख रुपये की मांग की थी और पैसे नहीं मिलने पर तांत्रिक क्रिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तांत्रिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

Related posts

प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का आज अंतिम दिन, चूक गए तो होगा नुकसान

admin

“कुम्हारी के मंच पर गरजे सांसद विजय बघेल: बोले—‘मुख्यमंत्री हों या चंगू-मंगू, मेरा नाम मुँह फाड़कर लिखो’”

admin

छत्तीसगढ़ का पहला जू प्राइवेट हाथों में जाने की तैयारी, भिलाई का मैत्री बाग होगा पूरी तरह आउटसोर्स

admin

Leave a Comment