September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

फुटपाथ पर कार चढ़ाने के बाद करने लगे KISS, विरोध हुआ तो सड़क पर मचा बवाल

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में बड़ा नुकसान होने से बच गया, हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार में सवार युवक-युवती ने सड़क पर ही एक-दूसरे को किस किया, जिससे आसपास मौजूद लोग नाराज हो गए।

स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कार सवार और उनके साथ मौजूद कुछ लोगों ने दादागिरी दिखाने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और मारपीट की नौबत आ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

NH-30 पर भीषण ट्रक हादसा: आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत, कई घंटे ठप रहा यातायात

admin

रायगढ़ में दर्दनाक अग्निकांड: घर में जिंदा जले बुजुर्ग दंपती, आग लगने की वजह की जांच शुरू

admin

रायपुर में दर्दनाक हादसा: सोलर पैनल लगाते समय करंट की चपेट में आए दो मजदूर, मौके पर मौत

admin

Leave a Comment