23.6 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बेमेतरा में 11 कर्मचारियों की सेवा समाप्त, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

बेमेतरा जिले में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कार्यरत 7 प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं और 4 आया कर्मियों की सेवा अचानक समाप्त कर दी गई। इन सभी को डीईओ कार्यालय बेमेतरा में बुलाकर आदेश सौंपे गए। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और एक शिक्षिका की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, इन शिक्षिकाओं की नियुक्ति वर्ष 2022–23 में की गई थी और उनका मानदेय जिला खनिज न्यास (DMF) फंड से दिया जाता था। पिछले एक वर्ष से वेतन का भुगतान न होने से सभी आर्थिक तंगी झेल रही थीं। अधिकांश को उम्मीद थी कि अब बकाया वेतन का समाधान निकलेगा, लेकिन इसके उलट उन्हें सेवा समाप्ति का आदेश थमा दिया गया। प्रशासन ने भुगतान की व्यवस्था न होने को इस निर्णय का कारण बताया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह कर्मचारी स्थायी नियुक्ति पर नहीं थे, बल्कि अस्थायी व्यवस्था के तहत काम कर रहे थे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था जल्द की जाएगी।

हालांकि स्थानीय अभिभावकों और लोगों का कहना है कि जिले में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है। अब इन 11 कर्मचारियों को हटाने से प्री-प्राइमरी कक्षाओं की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ेगा। कई अभिभावकों ने इस फैसले को बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। यह घटना न केवल शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है, बल्कि अस्थायी कर्मचारियों की स्थिति पर भी गंभीर सवाल उठाती है।

Related posts

CAF वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों का धरना जारी, नौकरी की मांग पर पुलिस से टकराव और संघर्ष

admin

पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला के साथ अभद्रता, उल्टा परिवार पर केस दर्ज; थाना प्रभारी पर पक्षपात के आरोप

admin

रक्षाबंधन की डोर ने बांधी खुशियां: 581 गुमशुदा बच्चे लौटे घर, बहनों ने पुलिस को बांधी राखी

admin

Leave a Comment