September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भाभी की हत्या के दोषी देवर को उम्रकैद, पारिवारिक विवाद बना जानलेवा

जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने भाभी की हत्या के मामले में आरोपी देवर नीलू उर्फ नीलूराम मंडावी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला बड़े बोदल गांव का है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपनी भाभी जयमनी पर हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था।

हमले में गंभीर रूप से घायल जयमनी को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई

Related posts

राजपूत करणी सेना ने रायपुर में प्रदर्शन तेज किया—राज शेखावत बोले, मांगें नहीं मानी तो गृह मंत्री का करेंगे घेराव

admin

“छत्तीसगढ़ में प्ले स्कूलों की मनमानी पर नहीं लग सकी रोक: फीस इंजीनियरिंग कॉलेजों से भी ज्यादा, पैरेंट्स बेहाल

admin

कवर्धा में पति-पत्नी ने अलग-अलग फंदे पर दी जान

admin

Leave a Comment