September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सालिक ग्रुप के डायरेक्टर से 1.13 करोड़ की ठगी, निवेश दिलाने का झांसा देने वाला गिरोह गिरफ्तार

रायपुर में सालिक ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर उमेश कुमार सिन्हा से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने कंपनी के विस्तार के लिए 45 करोड़ रुपये का निवेश दिलाने का भरोसा दिलाया और विभिन्न प्रक्रियाओं के नाम पर रकम वसूलते रहे।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को बड़े उद्योगपतियों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा बताते थे। कारोबारी का भरोसा जीतने के लिए नकली नोटों को असली में बदलने का कथित प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में 1.13 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।

करीब 18 दिनों की जांच के बाद रायपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मामले में उत्तर प्रदेश से जुड़े आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related posts

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, पार्सल, मनीऑर्डर और पोस्टल बैंकिंग से जुड़ी शिकायतों का होगा निपटारा

admin

रायपुर में रॉयल ट्रेवल्स की बस ने मचाया कोहराम, हाईवा से टक्कर में तीन की मौत, ड्राइवर पर FIR

admin

“रायपुर में पेयजल संकट की चेतावनी: नालों से गुजरती पाइपलाइनों ने बढ़ाया संक्रमण का खतरा”

admin

Leave a Comment