28.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दिव्यांग युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रायपुर में लगेगा रोजगार मेला

रायपुर में दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 31 अगस्त को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी कंपनी फ्लिपकार्ट के लिए असिस्टेंट पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं पास, 18 से 30 वर्ष आयु के इच्छुक दिव्यांग उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 10 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। साथ ही, दिव्यांगजनों के लिए दो माह का निःशुल्क प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा, जिसमें डिजिटल साक्षरता, सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन की जानकारी दी जाएगी। यह पहल दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

“कांवर यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सीएम साय ने किया रुद्राभिषेक”

admin

डिलीवरी के बाद पैसों के लिए मां-बेटी को बनाया बंधक: निजी अस्पताल की अमानवीय हरकत, 6 दिन बाद मीडिया दखल से मिली आज़ादी

admin

धर्मांतरण पर शिकंजा कसने की तैयारी में छत्तीसगढ़ सरकार, सीएम साय ने किया बड़ा एलान

admin

Leave a Comment