रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 27, 28 और 29 अगस्त को दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। ट्रेन का मार्ग में आने वाले सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
रेलवे के इस फैसले से रक्षाबंधन पर अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिलने जाने वाले यात्रियों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष ट्रेन में सामान्य और एसएलआरडी कोच सहित कुल 10 कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक यात्रियों को यात्रा का अवसर मिलेगा।
