दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर करीब 400 छात्रों ने 12 घंटे तक प्रदर्शन किया। छात्रों ने पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। विभाग ने 4 नए शिक्षकों की व्यवस्था की है और स्कूल में नए प्राचार्य की नियुक्ति भी की गई है। हालांकि छात्र अपनी मांग के अनुसार और शिक्षकों की नियुक्ति चाहते हैं।
