September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

गिरौदपुरी धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप हादसे का शिकार, 13 घायल

बेमेतरा जिले में गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नवागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related posts

रोड रेज में कारोबारी पर जानलेवा हमला, पत्नी के सामने चाकू मारने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

admin

रायपुर एयरपोर्ट पर विजय शर्मा का बड़ा बयान“बंगाल की जीत सिर्फ बीजेपी नहीं, पूरे देश की जीत”

admin

“ईडी की छापेमारी से छत्तीसगढ़ की राजनीति में मचा भूचाल”

admin

Leave a Comment