22 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ने किया स्मार्ट गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, नवा रायपुर में शुरू हुआ देश का पहला हाई-टेक पंजीयन कार्यालय

छत्तीसगढ़ ने एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए देश में पहली बार ऐसा अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय शुरू किया है, जो नागरिकों को केवल 15 से 20 मिनट में रजिस्ट्री की सुविधा देगा। नवा रायपुर के अटल नगर में शुरू हुए इस स्मार्ट कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर किया गया। यह कार्यालय नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता, गति और आधुनिक आधार का अनूठा संगम है।

अब नागरिकों को घर, दुकान या ज़मीन की रजिस्ट्री कराने के लिए सरकारी दफ्तरों की भीड़ में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस इस कार्यालय में डिजिटल प्रोसेसिंग, क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम, फ्री वाई-फाई, एसी वेटिंग एरिया और कैशलेस भुगतान जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह मॉडल नागरिकों को एक आरामदायक और पारदर्शी सेवा अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

पीपीपी मॉडल पर तैयार हाई-टेक सिस्टम

यह कार्यालय पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को निजी क्षेत्र की दक्षता और तकनीक के साथ जोड़ना है। नागरिक अब पासपोर्ट या एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले वातावरण में अपनी रजिस्ट्री करवा सकेंगे। केवल 12 से 15 मिनट में पूरी प्रक्रिया डिजिटल रूप से पूरी होगी और सभी दस्तावेज़ तुरंत उपलब्ध होंगे

117 पंजीयन कार्यालय होंगे स्मार्ट

राज्य सरकार का लक्ष्य अगले एक वर्ष में प्रदेश के 117 पंजीयन कार्यालयों को स्मार्ट सुविधाओं से लैस करना है। पहले चरण में 10 कार्यालय विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें नवा रायपुर का कार्यालय सबसे पहले तैयार हुआ है। इस मॉडल की सफलता को देखते हुए केंद्र सरकार भी देशभर में इस योजना को लागू करने पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “स्मार्ट पंजीयन कार्यालय सुशासन और नागरिक सुविधाओं के नए युग की शुरुआत है। यह कदम इस बात का प्रमाण है कि नागरिक सेवाएं ही अच्छे शासन की नींव हैं।”

Related posts

“कोरबा में एक्स-बॉयफ्रेंड की सनक: नाबालिग गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू घोंपा, बोला- ‘किसी और की नहीं होने दूंगा'”

admin

विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की सड़क हादसे में मौत

admin

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया नेतृत्व, जस्टिस महोपात्र होंगे मुख्य न्यायाधीश

admin

Leave a Comment