September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में देर रात लूटपाट: रास्ता रोककर निजी कर्मचारी पर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक निजी कर्मचारी के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। पीड़ित धमतरी जा रहा था, तभी कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने चाकू, डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपियों ने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें चार नाबालिग भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related posts

रेंजर मैडम के रेंज में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा, 6 घनमीटर से अधिक लकड़ी बरामद

admin

सरकारी आदेश से मचा प्रशासनिक विवाद, छात्रावास अधीक्षक को सौंपा गया राजस्व अधिकारी का प्रभार

admin

“सादगी की मिसाल: ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचे CM साय और गृह मंत्री शर्मा”

admin

Leave a Comment