रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलोनी के खुले मैदान में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के हाथ पर बने एक टैटू के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
