दिल्ली में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई थी। आरोप है कि बस करीब 47 किलोमीटर तक चलती रही और इस दौरान उसके साथ अपराध किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बस चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
