November 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CBI कस्टडी में सौरभ चंद्राकर से मिलने पहुंचे पूर्व कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से मिलने महासमुंद के पूर्व कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर पहुंचे। उस समय सौरभ चंद्राकर CBI की कस्टडी में थे। उनके साथ महादेव सट्टा ऐप के पैनल ऑपरेटर विशाल रमानी भी पहुंचे थे।

सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष अदालत ने 12 नवंबर तक CBI की कस्टडी में भेजा है। एजेंसी इस दौरान उनसे महादेव ऐप के पूरे नेटवर्क और कथित लेन-देन को लेकर पूछताछ कर रही है। CBI का आरोप है कि इस कारोबार में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दिए जाने की बात सामने आई है।

CBI कस्टडी के दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक की सौरभ चंद्राकर से मुलाकात अब चर्चा का विषय बन गई है। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी सवाल उठ रहे हैं।

Related posts

बिलासपुर में SBI की बिल्हा शाखा में 2 करोड़ से अधिक की हेराफेरी, महिला कैशियर गिरफ्तार

admin

मुंगेली को मिला नया ट्रांसपोर्ट हब: मुख्यमंत्री ने किया परिवहन कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं बनेंगे लाइसेंस और पंजीयन

admin

परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

admin

Leave a Comment