रायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र के नाम की सिफारिश की है। यह निर्णय 6 अगस्त 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस महापात्र पदभार संभाल सकते हैं।
इसके साथ ही कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल के स्थानांतरण की भी सिफारिश की है। उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट भेजने का प्रस्ताव रखा गया है।
