September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जिंदा महिला को कागजों में मृत दिखाकर जमीन हड़पने का खेल, तहसीलदार- पटवारी समेत 4 पर केस दर्ज

सूरजपुर जिले में एक महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर राजस्व अभिलेखों में नामांतरण कराया गया और जमीन का दान व रजिस्ट्री भी कर दी गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में दस्तावेज और मृत्यु प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए। इसके बाद तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी सहित चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब सभी दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।

Related posts

ट्रांसफर के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों पर सख्ती, कोरबा कलेक्टर ने दिए सस्पेंशन के निर्देश

admin

पुरंदर मिश्रा से धोखाधड़ी करने वाला शातिर आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

admin

“कांवर यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सीएम साय ने किया रुद्राभिषेक”

admin

Leave a Comment