रायपुर के अटारी गांव स्थित नंदनवन को जल्द ही नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह परियोजना पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर तैयार की जाएगी।
प्रस्तावित योजना के तहत नंदनवन के बॉटनिकल गार्डन का विस्तार किया जाएगा और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को भी संवारा जाएगा।
