21.1 C
Raipur
September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

चिल्फी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीक्रेट चैंबर से करोड़ों का गांजा बरामद

कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से 4 क्विंटल 47 किलो से अधिक गांजा बरामद किया। तस्करों ने गांजे को ट्रक के अंदर बनाए गए गुप्त चैंबर में छिपाकर रखा था। जब्त गांजे की कीमत लगभग 2.23 करोड़ रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजे के साथ कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। वहीं बस्तर जिले में भी 21 लाख रुपये मूल्य का गांजा पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

Related posts

नाबालिगों से दुष्कर्म केस में हड़कंप, SSP के आदेश से SI लाइन अटैच

admin

बलौदाबाजार हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त! अमित बघेल समेत 3 की बेल खारिज… हाईकोर्ट ने क्या कहा 😱

admin

“राजनीतिक मंचों से गायब हुई ‘छत्तीसगढ़ महतारी’, संस्कृति पर सियासत भारी?”

admin

Leave a Comment