September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CGPSC-DMF मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में CGPSC और DMF घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें CGPSC मामले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर और DMF मामले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा शामिल हैं। दोनों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 सितंबर तक रिमांड पर भेज दिया गया।

जांच के दौरान ED ने प्रदेश के कई स्थानों पर छापेमारी भी की। एजेंसी का दावा है कि उसे नए सबूत मिले हैं। DMF मामले में सतपाल सिंह छाबड़ा पर करोड़ों रुपये कमीशन लेने का आरोप है, जबकि CGPSC मामले में उत्कर्ष चंद्राकर पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और उम्मीदवारों से पैसे लेने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।

Related posts

भीड़ के शक की कीमत जान से चुकाई: केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मॉब लिंचिंग, 35 लाख का मुआवजा घोषित

admin

रायपुर में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा टी-20 मैच

admin

आबकारी दफ्तर में आग से मची हलचल: अहम फाइलें खाक, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

admin

Leave a Comment