24.4 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

ढोल नगाड़े के साथ पहुंची आयकर टीम सील किया सूर्यकांत तिवारी का मकान

दुर्ग-भिलाई के जुनवानी क्षेत्र में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान को सील कर दिया। विभाग का दावा है कि यह संपत्ति कोयला घोटाले के आरोपी सूर्याकांत तिवारी से जुड़ी हुई है। कार्रवाई के दौरान टीम ढोल-नगाड़ों के साथ मौके पर पहुंची, मुनादी कराई और लोगों के सामने नोटिस पढ़कर सुनाया। इसके बाद मकान को सील कर दिया गया।

आयकर विभाग के अनुसार यह मकान रिकॉर्ड में मनीष उपाध्याय के नाम पर दर्ज है, लेकिन जांच में इसे सूर्याकांत तिवारी से जुड़ी कथित बेनामी संपत्ति माना जा रहा है। हालांकि किसी संपत्ति को बेनामी घोषित करने का अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लिया जाता है। इससे पहले भी ईडी और आयकर विभाग सूर्याकांत तिवारी से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। अब इस मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related posts

भाजपा में बढ़ती नाराजगी? 111 के बाद 25 और कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

admin

पति के प्राइवेट पार्ट पर हंसिए से हमला…पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

admin

फर्जी आधार कार्ड से फ्लाइट पकड़ने की कोशिश, रायपुर एयरपोर्ट पर युवक गिरफ्तार

admin

Leave a Comment