25.3 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

‘मैं जीना नहीं चाहती…’ पिता को भेजे आखिरी मैसेज के 2 दिन बाद नवविवाहिता की मौत

सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में एक नवविवाहिता की चूहे मारने की दवा खाने से मौत हो गई। युवती की शादी करीब 4-5 महीने पहले हुई थी। इलाज के दौरान अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, घटना से दो दिन पहले युवती ने अपने पिता को मैसेज भेजकर बताया था कि वह परेशान है और जीना नहीं चाहती। पिता का कहना है कि बेटी आगे पढ़ाई कर M.Sc. करना चाहती थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों और लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts

गंगरेल सरकारी क्वार्टर में मिला सहायक आरक्षक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

admin

कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार: मजदूर संगठनों के सहारे शहरों में फैलाया जा रहा था नक्सली नेटवर्क

admin

जिसे शराबी कहकर ठुकराया, 16 दिन बाद उसी के साथ लिए सात फेरे

admin

Leave a Comment