29.9 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कोरिया के आयुष नामदेव ने चक्रधर समारोह 2026 में मचाया धूम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद देवेंद्र सिंह ने किया सम्मानित; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और देश भर में मशहूर ‘चक्रधर महोत्सव 2026’ में कोरिया जिले के युवा गायक आयुष नामदेव ने अपनी गायकी से तहलका मचा दिया है। समारोह के समापन कार्यक्रम में आयुष ने अपनी जादुई आवाज और शानदार परफॉर्मेंस से पूरे रायगढ़ के लोगों का दिल जीत लिया। इस महामहोत्सव का समापन मशहूर बॉलीवुड सिंगर कविता कृष्णमूर्ति और आयुष नामदेव के गानों के साथ हुआ।जैसे ही आयुष मंच पर आए, जनता ने भारी तालियों के साथ उनका स्वागत किया। आयुष नामदेव ने मंच पर अपनी कमाल की प्रतिभा दिखाई। रायगढ़ की जनता के लिए यह बेहद खास मौका था, क्योंकि सूफी, गजल, बॉलीवुड, पुराने-नए नगमे और छत्तीसगढ़ी गीत—सब कुछ उन्हें एक ही मंच पर एक साथ सुनने को मिल गया। आयुष के सुरों पर पूरा पंडाल जमकर झूमा।आयुष की इस बेहतरीन प्रस्तुति से खुश होकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और धर्मजयगढ़ के सांसद देवेंद्र सिंह ने उन्हें मंच पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख रहे वीडियोचक्रधर समारोह में आयुष की इस धमाकेदार परफॉर्मेंस का जादू अब सोशल मीडिया पर भी छा गया है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके वीडियो और रील्स जमकर वायरल हो रहे हैं। कई बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स उनके वीडियो अपलोड कर रहे हैं, जिन्हें अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और आयुष की जमकर तारीफ कर रहे हैं।चक्रधर महोत्सव 2026 में मिली इस बड़ी सफलता से आयुष नामदेव ने न सिर्फ अपने कोरिया जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी एक बड़ी पहचान बना ली है।

Related posts

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: आरोपी से नशा, नकदी और संरक्षित मॉनिटर लिजर्ड बरामद

admin

364 प्लॉट व बैंक जमा सहित ₹61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क – ईडी ने चैतन्य बघेल पर बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में जांच तेज

admin

छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, अब ऑनलाइन पोर्टल से ही होगा जारी

admin

Leave a Comment