रायपुर में वोटर सूची में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज कलेक्टोरेट का घेराव करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी शामिल रहेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव के जरिए वोट चोरी की जा रही है। पार्टी इस मुद्दे पर स्वतंत्र जांच और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की मांग उठाएगी।
