देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों की हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। IBA और UFBU के बीच हुई बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया। कर्मचारियों की मांगों पर विचार के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी। हड़ताल टलने से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहेंगी और ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
