छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भिलाई निगम के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए कथित पेवर ब्लॉक घोटाले में कारण बताओ नोटिस और अनुशासनात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है।
विवाद वर्ष 2023-24 में हुए निर्माण कार्यों से जुड़ा है, जिनका सत्यापन होने के बाद ठेकेदारों को भुगतान भी किया जा चुका है।
