30.2 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना! 3 दिन से लापता 7 साल की बच्ची का झाड़ियों में मिला शव

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में 7 साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची तीन दिन से लापता थी। गुरुवार को उसका शव एक पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला।

जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को बच्ची के पिता ने उसे घर के पास राशन दुकान से सामान लेने भेजा था, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्ची की हालत को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related posts

कांकेर में भालू का खूनी हमला: खेत में काम कर रहे 3 लोगों की मौत, गांव में दहशत

admin

यात्री सेवा में उत्कृष्टता का सम्मान: रायपुर रेल मंडल की उपलब्धि से SECR को रेल मदद शील्ड

admin

मुख्यमंत्री बोले- जनता के बीच जाना हमारा रिपोर्ट कार्ड है: आमागोहन में समाधान शिविर में पहुंचे, ग्रामीणों से बोले- डेढ़ साल का हिसाब देने आए हैं

admin

Leave a Comment