29 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना! 3 दिन से लापता 7 साल की बच्ची का झाड़ियों में मिला शव

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में 7 साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची तीन दिन से लापता थी। गुरुवार को उसका शव एक पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला।

जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को बच्ची के पिता ने उसे घर के पास राशन दुकान से सामान लेने भेजा था, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्ची की हालत को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related posts

सीसीटीवी तोड़कर शटर उखाड़ा, चॉइस सेंटर से चोरी कर फरार हुआ चोर; धरसींवा पुलिस जांच में जुटी

admin

ड्रग सप्लाई की चेन टूटी: पंजाब से लाई गई हेरोइन रायपुर में बेचते पकड़ा गया तस्कर, बाजार कीमत ₹2.5 लाख

admin

रायपुर में बैंक घोटाला: ग्राहक की FD तोड़कर 14.97 लाख रुपये उड़ाने का आरोप

admin

Leave a Comment