रायपुर के खालबाड़ा बीएसयूपी इलाके में सफाई का काम 4 दिन तक बंद रखने पर नगर निगम ने ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार ने बिना सूचना दिए 20 से 23 अक्टूबर तक सफाई नहीं की, जिससे इलाके में गंदगी फैल गई।
मामले में जोन-9 के कमिश्नर हितेंद्र यादव ने ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। निगम ने तत्काल सफाई शुरू करने और 24 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर ठेका निरस्त भी किया जा सकता है।
