September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 59 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई

रायपुर यातायात पुलिस ने स्कूल जाने के लिए दोपहिया और अन्य वाहन चलाने वाले नाबालिग छात्रों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शहर के प्रमुख स्कूलों के बाहर की गई जांच में 59 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए। सभी वाहनों को जब्त कर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अभिभावकों की काउंसलिंग कर नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की समझाइश दी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है।

Related posts

12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्र में नियमों की अनदेखी, प्रिंसिपल की संदिग्ध मौजूदगी पर BEO ने भेजी रिपोर्ट

admin

तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान बवाल, अधिकारियों पर हमला

admin

“भाजपा संगठन की शक्ति परीक्षा: शिवराज-नितिन करेंगे पदाधिकारियों को प्रशिक्षित, 10 घंटे चलेगी रणनीति बैठक”

admin

Leave a Comment