27.9 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति मुर्मु की गांवों को सलाह: छोटे विवाद थाने-कचहरी नहीं, आपसी बातचीत से सुलझाएं!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा के दौरान आयोजित मुरिया दरबार में ग्रामीण विवादों को आपसी बातचीत से सुलझाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों को लेकर थाना-कचहरी जाने से समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। बेहतर है कि गांव में ही बातचीत से समस्याओं का समाधान किया जाए।

राष्ट्रपति ने मुरिया दरबार को आदिवासी समाज की मजबूत पारंपरिक व्यवस्था बताते हुए कहा कि इसे सम्मान देना और आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने बस्तर की संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर को सहेजने का संदेश भी दिया।

Related posts

बिजली के झटके से नाराज़ कांग्रेस, लालटेन लेकर उतरी सड़कों पर

admin

10 गुना मुनाफे का झांसा: महिला तांत्रिक ने व्यापारियों से की 5.20 लाख की ठगी, तंत्र-मंत्र का नाटक रचकर फरार

admin

रायपुर के कृष्णा किड्स एकेडमी स्कूल में बच्ची को जलाने का आरोप, बर्खास्त हुई शिक्षिका; जांच तेज

admin

Leave a Comment