छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है। इससे पहले 11 अक्टूबर को भी कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे
