छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुटा में घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 43 वर्षीय आरोपी परबल का अपने पिता से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में उसने पिता पर हाथ, लात और मुक्कों से हमला कर दिया।
घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। शाम को पत्नी के लौटने पर बुजुर्ग का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी बेटे को जयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
