छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सर्चिंग के दौरान CRPF जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने 70 जिलेटिन, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर बरामद किए। कार्रवाई के बाद ओडिशा पुलिस ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है, ताकि नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखी जा सके।
