28.8 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकूबाजी से मचा हड़कंप! दो अलग-अलग घटनाओं में 3 युवक घायल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के कुशालपुर में हुई, जहां पेट्रोल पंप के पास 5 से 6 युवकों ने रूपांशु यादव पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उस पर 6 से 7 बार चाकू से वार किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं, दूसरी घटना सड्डू के सेक्टर-8 में हुई, जहां स्कूटी सवार दो युवकों ने बाइक से जा रहे तीन दोस्तों को रोककर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एस. रवि और संदीप मौर्य घायल हुए। रवि के पेट में चाकू लगा है और उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

Related posts

किसानों को खरीफ सीजन में भरपूर खाद आपूर्ति, नैनो यूरिया से हो रहा लाभ

admin

बेमेतरा में बारिश बनी काल: दीवार गिरने से 2 मासूम बहनों की मौत, सुकमा में आकाशीय बिजली ने ली युवक की जान

admin

सीएम हाउस में कैबिनेट की अहम बैठक: आबकारी नीति 2026-27 को हरी झंडी, स्टार्ट-अप और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

admin

Leave a Comment