28.8 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भिलाई में पिकअप के गुप्त चेंबर से मिले ₹4 करोड़, दो लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 चरोदा में पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से करीब 4 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, यह रकम रायपुर से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि अभनपुर की ओर से आ रही एक पिकअप में भारी मात्रा में नकदी रखी गई है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन को भिलाई-3 चरोदा के पास पकड़ लिया।

जांच के दौरान पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर नकदी छिपाने की बात सामने आई। इस मामले में दुर्ग क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद रकम को लेकर जांच जारी है और मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। फिलहाल, इस पैसे का असली मालिक कौन है और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम! 3 दिन भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

admin

हेलमेट पहन ‘PK’ बना कलाकार, रायपुर की सड़कों पर पुलिस का क्रिएटिव ट्रैफिक अवेयरनेस अभियान

admin

सड़क हादसे में घायल युवक की मदद को आगे आईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

admin

Leave a Comment