22.4 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
बड़ी खबर

भारत का ‘अदृश्य योद्धा’ तैयार! अब दुश्मन की सीमा में घुसेगा बिन बताए, रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे

नई दिल्ली। भारत जल्द ही अपना 5वीं पीढ़ी का स्वदेशी लड़ाकू विमान बनाने जा रहा है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। खास बात ये है कि यह फाइटर जेट इतना एडवांस होगा कि दुश्मन के रडार इसे पकड़ ही नहीं पाएंगे। यानी बिना शोर और बिना खबर, सीधा दुश्मन के अड्डे पर वार करेगा।

सबसे दमदार बात – खुद बनेगा, खुद उड़ाएगा

इस फाइटर जेट को भारत खुद डिजाइन करेगा और बनाएगा भी। इसमें देश की सरकारी कंपनी HAL के साथ कई प्राइवेट कंपनियां भी शामिल होंगी। यानी टेक्नोलॉजी भी देश की, मेहनत भी देश की।

क्या खास होगा इस लड़ाकू विमान में?

रडार से छुपकर उड़ने की ताकत (स्टेल्थ टेक्नोलॉजी)

70 हजार किलो तक वजन ले जा सकेगा

एआई से चलेगा यानी मशीन खुद फैसले ले सकेगी

बिना पायलट वाले ड्रोन को कंट्रोल करेगा

सुपर फास्ट स्पीड बिना ज़्यादा ईंधन जलाए

दुश्मन की नींद उड़ाएगा ‘भारत का राफेल’

डिफेंस एक्सपर्ट मानते हैं कि यह फाइटर जेट भारत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी अगर कुछ गड़बड़ करने की सोचें, तो ये विमान चुपचाप जाकर उन्हें जवाब दे सकेगा।

कब आसमान में दिखेगा ये ताकतवर विमान?

सरकार की प्लानिंग के मुताबिक, अगले 7 से 8 साल में इसका पहला मॉडल यानी प्रोटोटाइप तैयार हो जाएगा। फिर इसका ट्रायल और उसके बाद प्रोडक्शन शुरू होगा।

नतीजा साफ है – अब भारत सिर्फ रक्षा सामान खरीदेगा नहीं, बनाएगा भी!

ये सिर्फ एक फाइटर जेट नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता की उड़ान है। आने वाले वक्त में भारत रक्षा के मैदान में और भी बड़ी छलांग लगाने जा रहा है।

Related posts

नक्सलियों को करारा झटका: 1 करोड़ के इनामी सुधाकर की मुठभेड़ में मौत, बच्चों को हथियार सिखाने का बनाया था सिलेबस

admin

कुत्ते के झगड़े ने ली हिंसक शक्ल: रायपुर में डंडों से हमला, युवक का सिर फोड़ा, महिलाओं पर भी बरसे थप्पड़

admin

गरीब रथ में आग से मचा हड़कंप: यात्रियों की सतर्कता और रेलवे की फुर्ती से बड़ा हादसा टला

admin

Leave a Comment