29.9 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर: मौदहापारा की राशन दुकान में चोरी, कैश काउंटर से उड़ाए लाखों के नोट, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर

रायपुर (छत्तीसगढ़)। शहर के मौदहापारा इलाके में स्थित एक राशन दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में घुसे और सीधे कैश काउंटर की तरफ बढ़े। वहां रखे 500-500 रुपये के नोटों के बंडल लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

चोरी की ये वारदात सोमवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो चोर दीवार फांदकर दुकान में दाखिल होते हैं। उनके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ है ताकि पहचान न हो सके। उन्होंने बड़ी चालाकी से ताले तोड़े और कुछ ही मिनटों में नकदी समेट कर गायब हो गए।

दुकान मालिक रमेश अग्रवाल के मुताबिक, कैश काउंटर में करीब 3 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी, जो पूरी तरह गायब है। सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से कुछ सुराग जुटाए हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और चोरों की तलाश तेज कर दी गई है।

Related posts

DGP-IG Conference में हाई-लेवल सिक्योरिटी मंथन: NSA, RAW-IB Chiefs की रणनीतिक बैठक; PM Modi आज पहुंचेंगे रायपुर

admin

LPG उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! अब 20 दिन पहले मिलेगी बड़ी राहत

admin

छत्तीसगढ़ में स्कूलों का परीक्षा पैटर्न बदला: अब सालभर की पढ़ाई से तय होगा रिजल्ट, तिमाही-छमाही अंकों को मिला महत्व

admin

Leave a Comment