29.4 C
Raipur
April 17, 2026
The Defence
बड़ी खबर

शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा फिर टली, अब 11 जून को उड़ान तय: मौसम ने फिर रोका मिशन, लॉन्चिंग से पहले पूरी की आखिरी रिहर्सल

केप केनवेरल (अमेरिका) | भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पहली अंतरिक्ष उड़ान फिर टल गई है। Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग अब 11 जून को तय की गई है। पहले यह मिशन 5 जून और फिर 8 जून को लॉन्च होना था, लेकिन खराब मौसम ने तीसरी बार भी रुकावट डाल दी।

Axiom-4 मिशन के तहत चार सदस्यीय दल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की ओर रवाना होगा, जिसमें शुभांशु एकमात्र भारतीय होंगे। मिशन की लॉन्चिंग फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से होनी है।

फाइनल रिहर्सल पूरी, मिशन के लिए तैयार

मिशन टलने के बावजूद शुभांशु और उनकी टीम ने फाइनल रिहर्सल पूरी कर ली है। उन्होंने अंतरिक्ष यान में बैठने से लेकर ज़ीरो ग्रैविटी में व्यवहार तक की ट्रेनिंग दोहराई। शुभांशु ने कहा, “मौसम हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन हम पूरी तरह तैयार हैं। 11 जून का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक होगा।”

नासा, स्पेसएक्स और एक्सिओम की संयुक्त उड़ान

Axiom-4 मिशन को NASA, स्पेसएक्स और Axiom Space मिलकर अंजाम दे रहे हैं। शुभांशु इस मिशन में रोबोटिक्स, मेडिकल टेस्टिंग और भारत के कुछ स्कूलों द्वारा भेजे गए प्रयोगों पर काम करेंगे। यदि यह मिशन सफल रहा, तो शुभांशु अंतरिक्ष में भारत का नाम रोशन करने वाले पहले निजी यात्री बनेंगे।

Related posts

हाईटेक जासूसी की होड़: अमेरिका-जापान समेत 7 देशों की नजर ‘PL-15E’ के मलबे पर

admin

राजा मर्डर केस में नया मोड़: लोकेंद्र को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड | सोनम उसी के फ्लैट में ठहरी थी; अब शिलॉन्ग से जुड़े राज खुलेंगे

admin

रायपुर के ढाबों पर निगम और खाद्य विभाग का छापा, गंदगी और नियम उल्लंघन पर 70 हजार का जुर्माना

admin

Leave a Comment