July 24, 2026
The Defence
बड़ी खबर

हादसे में चमत्कारिक रूप से बचा विश्वस, बोले – मौत को इतने करीब से देखा!”

12 जून 2025 को अहमदाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जब एयर इंडिया के एक विमान हादसे में 40 वर्षीय विश्वास कुमार चमत्कारिक रूप से जीवित बच गए। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान ने उड़ान भरी ही थी कि लगभग तीस सेकंड के भीतर एक तेज आवाज सुनाई दी और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विश्वास कुमार, जो इस भयावह हादसे के अकेले जीवित बचे व्यक्ति हैं, ने बताया कि यह पूरी घटना इतनी तेजी से घटी कि उन्हें कुछ सोचने का भी समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जब वे होश में आए, तो देखा कि उनके चारों ओर केवल मलबा और आग थी। यह उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं कि वे इस हादसे में बच पाए।

हादसे के बाद उन्होंने बताया, “जब मैं उठा, तो चारों तरफ सिर्फ तबाही थी। मुझे कुछ समझ नहीं आया कि मैं जिंदा कैसे हूं।” उनकी यह गवाही न केवल इस हादसे की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे कभी-कभी जीवन मृत्यु से सिर्फ एक पल की दूरी पर होता है।

इस विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और एयर इंडिया की तकनीकी टीम भी कारणों की पड़ताल में जुट गई है।

 

Related posts

“जिंदा मां को मरा बताकर बेटा बना सरकारी अफसर: रीवा में फर्जीवाड़े का खेल, अनुकंपा नियुक्तियों में 10 लाख की दलाली”

admin

ग्वालियर में DM का सख्त रुख: महिला पार्षदों की कुर्सी पर बैठे पतियों को लगाई फटकार

admin

“देवरिया विधायक को ऑनलाइन धमकी, सीएम योगी का भी जिक्र; जांच एजेंसियां अलर्ट”

admin

Leave a Comment