29.1 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“AC की हवा से शुरू हुआ झगड़ा, विधायक ने घर में घुसकर की मारपीट – गंभीर धाराओं में FIR”

जांजगीर-चांपा, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र:कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। मामूली बात से शुरू हुआ झगड़ा अब सियासी बवाल में तब्दील हो गया है। घटना जैजैपुर क्षेत्र के चंद्रशेखर राठौर के घर की है, जहां AC की गर्म हवा हटाने को लेकर शुरू हुए वाद-विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

शिकायतकर्ता चंद्रशेखर राठौर ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में दावा किया है कि विवाद के बाद विधायक स्वयं उनके घर आ धमके और गुस्से में आकर उन्हें 8 से 10 थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो भी उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन विधायक ने कथित तौर पर उनका मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया। यह आरोप मामले को और गंभीर बना रहा है क्योंकि यह सबूत नष्ट करने की मंशा को दर्शाता है।

एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं – जिनमें हत्या के प्रयास का इरादा (धारा 115(2)), धार्मिक कार्य में बाधा (धारा 296), धमकी देकर वसूली (धारा 329), और अजन्मे शिशु को नुकसान पहुँचाने की धारा (315) शामिल हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं प्रशासन पर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई करने का दबाव बनता जा रहा है।

 

Related posts

कांग्रेस में ‘देवेंद्र बनाम भूपेश’ की जंग तेज, नेतृत्व पर उठे सवाल: दाऊ अनुराग अग्रवाल

admin

13 साल बाद जागा निगम का राजस्व तंत्र: राजकुमार कॉलेज से 1.64 करोड़ रुपये का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूल

admin

सीतानदी टाइगर रिजर्व में बवाल: कार्रवाई के दौरान डीएफओ पर हमला

admin

Leave a Comment