38 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सन्न कर देने वाला मामला: खेत के दो कुओं से निकलीं लाशें महिला और बच्चे के शव कपड़े में लिपटे मिले, हाथ-पैर बंधे थे; मर्डर की आशंका

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। एक ही खेत में बने दो कुओं से मां-बेटे की लाशें बरामद हुईं। दोनों के शव कपड़ों में लिपटे हुए थे और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। मृतक महिला की उम्र करीब 25 साल और बच्चे की उम्र 2 से 3 साल बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बदबू आने पर कुएं में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और इलाके को सील कर दिया। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

हत्या के पहले शवों को बांधा गया?

पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या कर शवों को छुपाने के लिए कुएं में फेंका गया। खास बात यह है कि दोनों शव पास-पास बने कुओं में अलग-अलग फेंके गए थे। शवों की स्थिति देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

जांच के लिए जुटी पुलिस

SP ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए अलग टीम बनाई गई है। आसपास के गांवों में किसी महिला और बच्चे की गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है।

हत्या की वजह पारिवारिक रंजिश है या कुछ और, पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

Related posts

पंचायतों में अब नहीं चलेगी “सरपंच पति” की दखलंदाजी, महिला प्रतिनिधियों को मिलेगा पूरा अधिकार

admin

छत्तीसगढ़ में आईटीआई प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन शुरू

admin

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में नया इतिहास लिखेगा 25वां स्थापना दिवस: एयर शो, आवास योजना और डिजिटल संग्रहालय से चमकेगा उत्सव

admin

Leave a Comment