38 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

1 करोड़ की डील में 44 लाख की वसूली, CBN इंस्पेक्टर और दलाल CBI के शिकंजे में

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए CBI ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), नीमच (मध्यप्रदेश) में तैनात एक इंस्पेक्टर और उसके सहयोगी दलाल को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने एक व्यक्ति को झूठे नशे के केस में न फंसाने के एवज में एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस सौदे के तहत अब तक 44 लाख रुपये वसूले जा चुके थे।

पूरा मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी निवासी मांगीलाल गुर्जर से जुड़ा है। मांगीलाल ने 15 जुलाई को CBI जयपुर ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई कि 27 मार्च को CBN इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने उनके घर छापा मारा था। इस दौरान 400 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया। इसके बाद महेंद्र सिंह ने केस में राहत देने के लिए मांगीलाल से कहा कि वह एक व्यक्ति – जगदीश मेनारिया – से संपर्क करें।

जगदीश मेनारिया, जो कि दलाली का काम करता है, ने मांगीलाल से सीधा संपर्क कर एक करोड़ रुपये की मांग रखी। कुछ बातचीत के बाद सौदा 53 लाख में तय हुआ और तीन किस्तों में कुल 44 लाख रुपये दिए जा चुके थे।

CBI को जैसे ही इस भ्रष्टाचार की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल योजना बनाकर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह और दलाल जगदीश मेनारिया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान रिश्वत की रकम से जुड़े अहम दस्तावेज और सबूत भी जब्त किए गए।

Related posts

सरेंडर नहीं किया तो मौत मिली: कांकेर में महिला नक्सली लीडर का अंत

admin

मुंबई में ब्लास्ट की धमकी, नोएडा से बिहार का आरोपी गिरफ्तार: वॉट्सएप पर दी थी 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX की धमकी

admin

“पुराने मतभेद पर विराम: दिग्विजय और कमलनाथ की मुलाकात ने बदले कांग्रेस के समीकरण”

admin

Leave a Comment