25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
बड़ी खबर

पूर्व विधायक के सरकारी बंगले में खौफनाक सुसाइड: 24 साल की नौकरानी ने खुद को मारी गोली, नीलांशु चतुर्वेदी की लाइसेंसी पिस्टल से खुदकुशी

चित्रकूट (सतना)। मध्यप्रदेश के सतना जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के चित्रकूट स्थित सरकारी आवास पर 24 वर्षीय नौकरानी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली कनपटी पर नजदीक से मारी गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि जिस हथियार से आत्महत्या हुई, वह पूर्व विधायक की लाइसेंसी पिस्टल थी।

घटना कैसे हुई – मिनट दर मिनट ब्योरा

घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। घर के अन्य स्टाफ जब अपने काम में लगे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब लोग कमरे की तरफ दौड़े, तो देखा कि युवती जमीन पर पड़ी थी और खून बह रहा था।

विधायक बोले- घटना के वक्त मैं घर पर नहीं था

पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी का कहना है कि वे घटना के वक्त घर में मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, “पिस्टल मेरी लाइसेंसी है, लेकिन ये कैसे उसके पास पहुंची, ये जांच का विषय है।”

FSL और पुलिस की जांच शुरू

पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर ली है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन, डायरी, और सोशल मीडिया की जांच की जाएगी।

मानसिक तनाव या कुछ और?

सूत्रों के अनुसार, युवती पिछले कुछ समय से तनाव में थी। परिवार से दूर रह रही थी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि कहीं ये आत्महत्या नहीं बल्कि किसी और वजह से हुआ हादसा तो नहीं।

Related posts

सावन यात्रा में मातम: देवघर में बस-ट्रक की टक्कर से 5 कांवड़ियों की मौत, कई घायल

admin

छिंदवाड़ा में लोक अदालत ने दिलाई राहत: 948 मामले निपटाए, करोड़ों का समझौता

admin

अन्ना यूनिवर्सिटी में रेप का दोषी उम्रकैद की सजा पाएगा: 19 साल की छात्रा से दरिंदगी, 30 साल जेल में गुजारने होंगे

admin

Leave a Comment