29 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
बड़ी खबर

काशी में पीएम मोदी ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ, किसानों को मिली आर्थिक मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां बनियाबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 52 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। ये परियोजनाएं काशी को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश के 9.7 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी की। इस योजना के तहत करीब 20,000 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई। इससे किसानों को खेती-किसानी में राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बताया गया कि काले कपड़ों में आए लोगों को एंट्री नहीं दी गई। एक छात्रा ने कहा कि वह केवल प्रधानमंत्री मोदी को देखने आई है। यह घटना भी चर्चा में रही।

पीएम मोदी ने वाराणसी में व्यापार, संस्कृति और बुनियादी सेवाओं से जुड़े कई अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उनके इस दौरे को क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Related posts

उज्जैन में टेक्नोलॉजी से संभली महाकाल की भीड़, गूगल मैप बना पुलिस का नया हथियार

admin

बिहार की जनता ने NDA पर भरोसा दोहराया; जीत के बाद पीएम मोदी बोले— अब हर घर में विकास की खीर पकेगी

admin

“ईश्वर की भलाई का संदेश कहकर धर्मांतरण: पादरी ने गरीबों को आर्थिक प्रलोभन में फंसा दिया”

admin

Leave a Comment