September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, झाड़ियों में मिली लाश

रायपुर के आऱंग थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मृतक को उसी के गमछे से गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद उन्होंने शराब और मछली पार्टी कर जश्न मनाया। वारदात के सबूत मिटाने के लिए गमछे को जला दिया गया।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को आऱंग-राटाकाट रोड की झाड़ियों में फेंक दिया। जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच पुराने लेनदेन का विवाद था। मृतक आरोपियों को अपमानित करता था, जिससे नाराज होकर उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

 

 

Related posts

अस्मिता की हुंकार: छत्तीसगढ़िया किसान समाज की रथयात्रा से सामाजिक बदलाव का संदेश

admin

राष्ट्रपति आज सरगुजा में: जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगी, कई विकास योजनाओं का शुभारंभ

admin

छत्तीसगढ़ में प्रवासी मजदूरों को 5 किलो LPG सिलेंडर की सुविधा

admin

Leave a Comment