September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

79वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में तिरंगा फहराएंगे मुख्यमंत्री, पार्किंग व मार्ग में बदलाव लागू

रायपुर में इस वर्ष 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए VVIP, वरिष्ठ अधिकारी, शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

इस आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने एंट्री गेट और पार्किंग व्यवस्था पहले ही तय कर दी है। साथ ही, भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारू रखने के लिए कुछ मार्गों को डायवर्ट किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पेंशन बाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन जाने वाले मार्गों पर यातायात परिवर्तित रहेगा।

आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों के लिए लाल वाहन पास की व्यवस्था की गई है। ऐसे वाहन PWD चौक, छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक, कुंदन पैलेस, PWD कॉलोनी होते हुए एम.टी. वर्क्स शॉप गेट से प्रवेश करेंगे और वायरलेस ऑफिस के सामने से होकर मंच के पीछे बने VIP पार्किंग क्षेत्र में वाहन पार्क करेंगे। वहीं, बिना पास वाले वाहनों को सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। यह सभी इंतज़ाम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

 

Related posts

बालोद में सनसनी: पेड़ से लटके मिले महिला और युवक के शव

admin

स्कूल के बाहर छात्रा पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत; पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की”

admin

टीईटी अनिवार्यता खत्म करने की उठी मांग, सेवारत शिक्षकों के समर्थन में शिक्षक संगठनों का केंद्र पर दबाव

admin

Leave a Comment