September 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

रायपुर के ढाबों पर निगम और खाद्य विभाग का छापा, गंदगी और नियम उल्लंघन पर 70 हजार का जुर्माना

रायपुर, 13 मई 2025 – राजधानी में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर निगम और खाद्य विभाग एक्शन मोड में हैं। सोमवार देर शाम शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे 5 ढाबों पर संयुक्त छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई के दौरान रसोई में सफाई का अभाव, किचन में खुले में रखा सामान, खराब ड्रेनेज व्यवस्था और बिना दस्तावेजों के सिलेंडर मिलने जैसी कई खामियां उजागर हुईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कुल 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और एक अवैध सिलेंडर को जब्त भी किया।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु:

5 ढाबों में गंदगी व अव्यवस्था: रसोई की स्थिति बेहद खराब, ड्रेनेज से बदबू फैल रही थी।

कर्मियों के पास नहीं थे मेडिकल सर्टिफिकेट: साफ-सफाई और यूनिफॉर्म का भी अभाव मिला।

एक ढाबे में अवैध सिलेंडर मिला: गैस एजेंसी के नाम पर नहीं था, जब्त किया गया।

भविष्य में लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी: सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई।

नगर निगम और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, और शहर के सभी बड़े और छोटे फूड पॉइंट्स पर नजर रखी जा रही है। जनता से भी अपील की गई है कि खाने की गुणवत्ता और सफाई में लापरवाही दिखे तो तत्काल शिकायत करें।

Related posts

ईरान में फंसे 1500 भारतीय छात्रों की वतन वापसी: आर्मेनिया के रास्ते निकासी, इजराइल-ईरान टकराव के बीच राहत की खबर

admin

नवरात्रि के लिए मैहर मंदिर यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ाए 15 एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज

admin

‘PM ने अडाणी को सौंप दी भागलपुर की 1050 एकड़ जमीन’: कांग्रेस बोली- किसानों पर दबाव डालकर कराई डील, अब महंगी बिजली खरीदेगा बिहार

admin

Leave a Comment